कलीनगर तहसील में भाकियू चढ़ूनी का विस्तार, कई कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की सदस्यता

पीलीभीत। जय जवान, जय किसान के नारे के साथ भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के सदस्यता ग्रहण अभियान के तहत शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को तहसील कलीनगर में संगठन का विस्तार किया गया। अभियान के दौरान मथना जपती, पुरैनी दीपनगर क्षेत्र के कई सदस्यों ने तहसील स्तर पर भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी की सदस्यता ग्रहण की।

वहीं, जिला पीलीभीत के अंतर्गत चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के दौरान मथना जपती के निवासी फतेह सिंह, बलविंदर सिंह, बलजिंदर सिंह सहित कई कार्यकर्ता संगठन से जुड़े। पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह काहलो, जिला महासचिव सर्वजीत सिंह, तहसील अध्यक्ष कलीनगर मनजीत सिंह, तहसील उपाध्यक्ष परमीत सिंह सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त एवं नए सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति निष्ठा और एकजुटता बनाए रखने की अपील की।