एलएचएस निर्माण कार्य के चलते दो ट्रेनों के समय में बदलाव, यात्रियों को होगी सुविधा के लिए पहले से जानकारी लेने की सलाह

बरेली। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में गाजियाबाद-मुरादाबाद दोहरी लाइन खंड पर समपार संख्या 85/सी के स्थान पर सीमित ऊंचाई वाले भूमिगत मार्ग के निर्माण कार्य के चलते दो ट्रेनों के प्रस्थान समय में अस्थायी बदलाव किया गया है। निर्माण कार्य के दौरान गर्डरों की लॉन्चिंग और आरसीसी बॉक्सों को धकेलने का कार्य प्रस्तावित है। इसके चलते इज्जतनगर मंडल से संचालित होने वाली दो ट्रेनों के प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान समय को पुनर्निर्धारित किया गया है।

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 15303 कासगंज-नई दिल्ली एक्सप्रेस 1 अक्टूबर और 8 अक्टूबर 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन कासगंज से निर्धारित समय से 210 मिनट यानी तीन घंटे 30 मिनट की देरी से रवाना होगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 15059 लालकुआं-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 1 अक्टूबर 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन लालकुआं से निर्धारित समय से 180 मिनट यानी तीन घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना संशोधित प्रस्थान समय को ध्यान में रखते हुए बनाएं। साथ ही यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेन के समय की अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।