उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 पर जागरूकता सत्र

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में ?स्वच्छता ही सेवा?, ?स्वच्छता पखवाड़ा? एवं ?विशेष अभियान 6.0? के तहत 18 सितंबर को कार्मिक विभाग के सभाकक्ष में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 पर जागरूकता एवं प्रदर्शन सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

सत्र के मुख्य वक्ता सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्यालय, उत्तर मध्य रेलवे अनिल कुमार पोद्दार ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने रेलकर्मियों को कार्यस्थल और दैनिक जीवन में स्वच्छता बनाए रखने के साथ ही कचरे के उचित प्रबंधन के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान कचरे के विभिन्न स्रोतों, उसके प्रकार तथा वैज्ञानिक एवं सुरक्षित निस्तारण के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों को अपशिष्ट को सही तरीके से अलग करने और उसके प्रभावी प्रबंधन से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी भी दी गई।

जागरूकता सत्र में रेलकर्मियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और स्वच्छता तथा अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम का उद्देश्य रेलवे परिसर में स्वच्छता को बढ़ावा देने के साथ-साथ रेलकर्मियों में अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।