अहमदाबाद से मधुबनी के लिए 15 नवंबर को चलेगी वन-वे स्पेशल ट्रेन

अहमदाबाद। त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने अहमदाबाद और मधुबनी के बीच एक तरफा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 09431 अहमदाबाद?मधुबनी वन-वे स्पेशल 15 नवंबर 2026, रविवार को अहमदाबाद से सुबह 10:10 बजे रवाना होगी और मंगलवार रात 1:40 बजे मधुबनी पहुंचेगी।

रेलवे के अनुसार यह ट्रेन आणंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, उज्जैन, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और सकरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस विशेष ट्रेन में स्लीपर और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। ट्रेन के टिकटों की बुकिंग 14 नवंबर 2026 से सभी यात्री आरक्षण केंद्रों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। रेलवे की इस व्यवस्था से त्योहारों के दौरान अहमदाबाद से बिहार जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेगा।