अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोको पायलटों और रेल कर्मचारियों से किया संवाद

अहमदाबाद। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर लोको पायलटों और रेल कर्मचारियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने रेल सेवा में यात्रियों की सुविधा और उनकी जरूरतों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

रेल मंत्री ने कर्मचारियों से कहा कि यात्रियों को जब भी सहायता की आवश्यकता हो, उन्हें समय पर सहयोग उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने यात्रियों के साथ सजगता, विनम्रता और जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

इस दौरान लोको पायलटों और अन्य रेल कर्मचारियों के साथ रेलवे सेवाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर संवाद किया गया। रेल मंत्री ने कर्मचारियों को यात्रियों के प्रति जिम्मेदारी की भावना के साथ निरंतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा कि रेलवे की सेवाओं में यात्री सुविधा और सहयोग की भावना को केंद्र में रखते हुए कार्य किया जाना चाहिए।