अजमेर मंडल में गांधी जयंती पर स्वच्छता शपथ और वृक्षारोपण

अजमेर। गांधी जयंती एवं स्वच्छता पखवाड़े के तहत अजमेर रेल मंडल में स्वच्छता शपथ और वृक्षारोपण सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद तरण-ताल परिसर में वृहद वृक्षारोपण किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

इस दौरान स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया। ब्यावर मारवाड़ जंक्शन फालना रानी आबूरोड भीलवाड़ा मावली और उदयपुर सहित अन्य स्टेशनों पर भी स्वच्छता और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अजमेर मंडल में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया। इसके तहत स्टेशनों कार्यालयों रेलवे कॉलोनियों और रेल परिसरों में स्वच्छता जागरूकता सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।