अजमेर-चंदेरिया रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य, पांच रेलसेवाएं रहेंगी रद्द

अजमेर। अजमेर मंडल के अजमेर-चंदेरिया रेलखंड पर झड़वासा-बान्दनवाड़ा और सिंगावल स्टेशनों के बीच चल रहे दोहरीकरण कार्य के तहत नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जाएगा। निर्माण कार्य के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे की कुछ रेलसेवाओं का संचालन प्रभावित रहेगा और निर्धारित तिथियों में पांच रेलसेवाएं रद्द रहेंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रद्द की जाने वाली रेलसेवाओं की जानकारी जारी की गई है।

रद्द रहने वाली रेलसेवाएं इस प्रकार हैं?

- गाड़ी संख्या 19606 उदयपुर सिटी-मदार रेलसेवा 8 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी।

- गाड़ी संख्या 17605 काचीगुड़ा-भगत की कोठी रेलसेवा 2 और 5 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी।

- गाड़ी संख्या 17606 भगत की कोठी-काचीगुड़ा रेलसेवा 4 और 7 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी।

- गाड़ी संख्या 14801 जोधपुर-इंदौर रेलसेवा 9 से 11 अक्टूबर 2026 तक रद्द रहेगी।

- गाड़ी संख्या 14802 इंदौर-जोधपुर रेलसेवा 9 से 11 अक्टूबर 2026 तक रद्द रहेगी।

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की गई है कि निर्धारित तिथियों में यात्रा की योजना बनाने से पहले अपनी ट्रेन के संचालन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। दोहरीकरण कार्य पूरा होने के बाद रेलखंड की परिचालन क्षमता में सुधार होने और रेल सेवाओं को अधिक सुचारु बनाने में मदद मिलेगी।