अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा 98 कायस्थों का सम्मान

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में दिल्ली दरबार होटल में कायस्थ मेधा अलंकरण व सम्मान समारोह का आयोजन जिलाध्यक्ष डॉ अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विभाकर शास्त्री वरिष्ठ भाजपा नेता,अतिविशिष्ट अतिथि सुधांशु श्रीवास्तव राष्ट्रीय महासचिव,विकास कुमार श्रीवास्तव "बाबा",विशिष्ट अतिथि अन्नू श्रीवास्तव बीजेपी जिलाध्यक्ष, अनुराग श्रीवास्तव,अंकित श्रीवास्तव प्रांतीय महासचिव,राष्ट्रीय युवा मंत्री सत्यशील सहाय,शुभम श्रीवास्तव प्रदेश आईटी प्रभारी रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त जी की आरती के साथ हुआ।तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों को बैज अलंकरण,माल्यार्पण, शाल व प्रतीक चिन्ह भेंट करने के साथ 51 किलो की माला पहनाकर सुशोभित किया गया।फिर सम्मान के क्रम में सर्वप्रथम आनन्द स्वरूप श्रीवास्तव अनुरागी वरिष्ठ साहित्यकार,हृदयराम श्रीवास्तव एडवोकेट वरिष्ठ सदस्य,ऐश्वर्या श्रीवास्तव एडवोकेट कनिष्ठ सदस्य बार एसोसिएशन,अभिषेक श्रीवास्तव नामित सभासद,प्राची श्रीवास्तव सीपीएस डायरेक्टर,लालजी श्रीवास्तव सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट भारतीय नौ सेना,डॉ विवेक श्रीवास्तव उप सभापति रेडक्रास सोसाइटी,गौरव राजन डॉक्टर ऑफ फिलासफी रूड़की आईआईटी को व 40 मेधावी छात्र,छात्राओं को माल्यार्पण, शाल,प्रतीक चिन्ह,प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।साथ ही कार्यक्रम में सहयोग करने वाले 50 बंधुओं व भगिनियों को भी मोतियों की माला व जय श्री राम अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन प्रवीण प्रसून द्वारा किया गया।सुधांशु श्रीवास्तव राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि हम कायस्थों को राजेंद्र प्रसाद,लाल बहादुर शास्त्री,सुभाष चंद्र बोस जैसे अनगिनत देशभक्तों को अपना आदर्श मानकर कायस्थ समाज के हितार्थ आगे आना होगा।प्रदेश अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव ने कहा हम कायस्थों को राजनीति के माध्यम से भी आगे आना होगा।मुख्य अतिथि विभाकर शास्त्री ने कहा कि हम सभी कायस्थों को एकजुट होकर राष्ट्र की सेवा करनी होगी।कार्यक्रम की समाप्ति राष्ट्रगान से हुई व अंत में प्रयागराज में सतीश चंद्र श्रीवास्तव जी की निर्मम हत्या व फ़तेहपुर में दिवंगत सुनील श्रीवास्तव एडवोकेट के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर पर संरक्षक हृदयेश श्रीवास्तव,महेंद्र कृष्ण श्रीवास्तव,सत्येंद्र श्रीवास्तव एड,गिरजाशंकर श्रीवास्तव,देवेंद्र श्रीवास्तव,प्रदेश सचिव संजय कुमार श्रीवास्तव,संदीप श्रीवास्तव महिला अध्यक्ष डॉ अरूणा श्रीवास्तव,महामंत्री वर्षा श्रीवास्तव,नूतन श्रीवास्तव,भावना श्रीवास्तव,जिला महामंत्री सुरेश कुमार श्रीवास्तव,रजत श्रीवास्तव,नीरज,डॉ नवनीत, शरद,कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार,अभिनव श्रीवास्तव,चैतन्य कुमार सहित सैकड़ों कायस्थ बन्धु उपस्थित रहे।