FM NEWS के जिला संवाददाता योगेंद्र सिंह की दादी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

FM NEWS के जिला संवाददाता योगेंद्र सिंह की दादी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

बदायूं। FM NEWS के बदायूं जिला संवाददाता योगेंद्र सिंह की दादी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने बरेली स्थित वेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, पत्रकार साथियों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया गया कि बुजुर्ग दादी पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं और उनका उपचार बरेली के वेदांता अस्पताल में चल रहा था। उपचार के दौरान उनकी हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

निधन की सूचना के बाद बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार, पत्रकार साथी और शुभचिंतक शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। परिजनों के अनुसार, दिवंगत दादी का अंतिम संस्कार संभल के सांकरा गंगा घाट पर किया गया।

अंतिम संस्कार में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान माहौल गमगीन रहा और लोगों ने नम आंखों से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। परिजनों ने भारी मन से अंतिम विदाई दी।

पत्रकार योगेंद्र सिंह की दादी के निधन पर पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की कामना की।

मोहम्मद तारिक संवाददाता

जिला बदायूं

9634203086