एटा/सकरौली: ऑपरेशन जागृति अभिया..."> एटा/सकरौली: ऑपरेशन जागृति अभिया..."> एटा/सकरौली: ऑपरेशन जागृति अभिया...">

इसौली में थाना सकरौली पुलिस द्वारा किया गया "ऑपरेशन जागृति फेस 4 कार्यक्रम"।

*इसौली में थाना सकरौली पुलिस द्वारा किया गया "ऑपरेशन जागृति फेस 4 कार्यक्रम"।*

एटा/सकरौली: ऑपरेशन जागृति अभियान फेस 4 के अंतर्गत सकरौली थाना पुलिस द्वारा ग्राम इसौली में महिलाओं और बालक एवं बालिकाओं पर होने वाले अपराध के लिए रोकथाम, झूठी FIR न लिखने के सम्बन्ध में, साइबर बुलीइंग, नशे से होने वाले दुष्परिणाम और परिवारों का विघटन, लव रिलेशनशिप पर जागरूकता के बारे में जानकारी दी गई व नशा मुक्तिऔर उनकी सुरक्षा से संबंधित सरकारी हेल्पलाइन नंबर 1090 वुमन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, 102 स्वस्थ सेवा , 1930 साइबर हेल्प लाइन तथा थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी दी गई। थाना सकरौली पुलिस के चौकी प्रभारी ज़रानी कलां अजय कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया जिसमें महिलाओं को क़ानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए महिला शक्ति को जागरूक किया गया। मौके पर सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी रही।

*सकरौली पुलिस टीम:*
1.Si श्री अजय कुमार
2 Cओमपाल
3 C हरवीर
4 C हर्ष वर्धन
5 Lc साक्षी

रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।