करहल में सन्त विवेकानन्द स्कूल का शत प्रतिशत रहा परिणाम, बच्चो ने दिखाई अपनी बेहतर प्रतिभा

करहल में सन्त विवेकानन्द स्कूल का शत प्रतिशत रहा परिणाम, बच्चो ने दिखाई अपनी बेहतर प्रतिभा

बच्चो की प्रतिभा को देखकर विद्यालय के अध्यापक और अभिभावकों का सीना गर्व से हुआ चौड़ा

करहल। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद का हाई स्कूल एवं इंटर का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। जिसमें संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल करहल मैनपुरी के छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा 12 में कुल छात्र 93 सम्मिलित हुए जिसमें सभी छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए तथा आठ छात्र छात्राओं ने 80% से 90% के बीच अंक प्राप्त किये व 42 छात्र छात्राओं ने 70% से अधिक अंक प्राप्त किया।

कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में कुल 135 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। जिसमें सभी छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए तथा 23 छात्र-छात्राएं 80% से अधिक अंकों में उत्तीर्ण हुए वह 70 बच्चे 70% से अधिक अंकों से उत्तीर्ण हुए।

कक्षा 12 में छात्र राम रंजन सिंह 90% अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहे, अंशिका तिवारी द्वितीय 86.40% व साधना यादव तृतीय स्थान84% पर रहे।

हाई स्कूल की परीक्षा में मनीष कुमार 90% अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहे। काव्या 89% अंक प्राप्त कर द्वितीय व यशवीर 88% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। ज्ञात हो कि राम रंजन सिंह और काव्या ने गणित विषय में 99अंक प्राप्त किए।

विद्यालय के निदेशक डॉ जेपी यादव ने सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों व अध्यापक अध्यापिकाओं को फूलमाला डालकर सम्मानित किया एवं इस परिणाम के लिए शुभकामनाएं दी और छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ आगे और अधिक तैयारी के लिए कड़ी मेहनत के लिए कहा।

विद्यालय की प्रबंधक सरिता सिंह ने छात्र-छात्राओं एवं उनके माता-पिता को बधाई दी व माला डालकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रजीत यादव वरिष्ठ अध्यापक धर्मेंद्र यादव, मोहित यादव ,सुधीर यादव,नजमा,सोनी ब्रजेन्द्र, सुरेंद्र,अंशुल, नितिन, anod कुमार ज्योति अनिल कुमार विनोद सिंह जय पाल सिंह प्रवेश कुमार श्याम किशोर इशरत जहां महेंद्र सिंह कीर्ति तिवारी प्रेम शंकर दुबे आदि अभिभावक उपस्थित रहे।