आरएसएस ने लालपुर में किया हिन्दू नववर्ष पर कार्यक्रम का आयोजन

एटा/अवागढ़: जनपद के विकास खंड अवागढ़ के गांव लालपुर में राष्ट्रीय *स्वयंसेवक* संघ ने हिंदू नव वर्ष चैत्र *प्रतिपदा* एवं नवरात्रि के अवसर पर नव वर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया।

*दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ:* दीप प्रज्वलन करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम स्थल पर संघ गुरु के रूप में विद्यमान भगवा *ध्वज* लगाया गया। सभी स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भगवा ध्वज को प्रणाम करते हुए पारंपरिक तरीके से ध्वज प्रणाम किया। कार्यक्रम में समाजसेवी भीषमपाल प्रधान को इस विशेष कार्यक्रम का अध्यक्ष बनाया गया। हिंदू नव वर्ष के इस विशेष मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवक पूर्ण *गणवेश* में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में आए सभी स्वयंसेवकों को राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए डॉक्टर नन्नू सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के *संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार* की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम में मौजूद सभी स्वयंसेवकों को उनके पद चिन्हों पर चलकर *राष्ट्रसेवा* करने के लिए प्रेरित किया।
*नवरात्रि का वैज्ञानिक महत्व:* साल में दो बार आने वाले नवरात्रि के पर्व के बारे में जानकारी देते हुए स्वयंसेवकों को नवरात्रि का वैज्ञानिक महत्व भी समझाया।
*स्वयंसेवकों ने किया ध्वज प्रणाम:* हिन्दू नववर्ष के इस कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवकों द्वारा ध्वज प्रणाम करते हुए संघ प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में आए सभी *स्वयंसेवकों* से अपने-अपने घरों में पांच पांच दीपक जलाने और अपने घर की छतों पर भगवा झंडा लगाने का आह्वान किया गया। इस विशेष मौके पर भीषम पाल प्रधान, यतेन्द्र पाल सिंह लल्लू ठाकुर, विजय प्रताप सिंह, रमेश पाल सिंह जादौन, डॉ. नन्नू सिंह, कल्लू सिंह, राहुल कुमार, रिंकू सिंह के अलावा अन्य कई स्वयंसेवक मौजूद रहे।

रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।