उधानिकी में अंधेर नगरी-अपनो को दे रहे नियुक्ति....!

यह मामला उधानिकी विभाग उमरिया से जुड़ा है।

उमरिया| उधानिकी विभाग उमरिया में जंहा केंद्र शासन द्वारा संचालित योजना प्रधानमंत्री शुक्ष्म उद्यम उन्नयन योजना में कलेक्टर महोदय द्वारा जिला रिसोर्स पर्सन की उधम स्थापना हेतु नियुक्ति की जाती है। जंहा प्रदीप प्रजापति स्कूल में शिक्षक है और उधानिकी विभाग में डीआरपी का काम कर रहा है। प्रदीप प्रजापति की कार्यालय कलेक्टर उमारिया के पत्र क्रमांक 476 दिनांक 4/8/2022 को भी नियुक्ति कि गयी थी परंतु उनके द्वारा संतोषप्रद कार्य न करने के कारण योजना से हटा दिया गया था। परंतु वर्तमान जिलाधिकारी ने नियमो को नजरअंदाज व उच्च अधिकारियों से तथ्य छुपाते हुए उसकी वर्तमान कलेक्टर महोदय से पुनः क्रमांक 175, दिनांक 30/01/2025 को नियुक्ति करवा दी जिससे कि डीआरपी को मिलने वाले भुगतान की बंदरबांट की जा सके। प्रदीप प्रजापति डीआरपी उद्यानिकी विभाग उमरिया में कार्य कर रहे है साथ ही सूत्रों से जानकारी मिली है कि वह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चन्सुरा विकासखंड मानपुर जिला उमरिया में अतिथि शिक्षक में है। यह कैसे सम्भव है कि एक ही आदमी दो जगह से शासकीय फायदा ले रहा हो और काम कर रहा हो। जबकि प्रदीप कुमार प्रजापति के पास में प्रोजेक्ट बनाने का कोई भी अनुभव नहीं है ओर नियुक्ति की मुख्य अर्हताओं में प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने का अनुभव जरूरी तो फिर वह कैसे कार्य कर रहे है। उनके द्वारा अपने तथ्य को छुपाते हुआ दो दो जगह शासकीय विभाग में कार्य कर रहे है जिसकी जांच कर उचित कार्यवाही की जाए।