बदलते मौसम से सर्दी जुखाम बुखार में मरीजों में इजाफा।

पीलीभीत।जनपद में सर्दी जुखाम और बुखार की दस्तक से मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बरखेड़ा क्षेत्र में वदलते मौसम के कारण लोग वीमार हो रहे हैं सर्दी जुखाम खांसी के कारण लोग परेशान हैं इलाज के लिए मेडिकल स्टोर या गांव के डाक्टरों से दवाइयां लेकर काम चला रहे हैं। ऐसे में दौलतपुर पट्टी पीएचसी पर डाक्टर और नियमित स्टाफ ने होने से क्षेत्रीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।