मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होने की संभावना

कुचामन सिटी। प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने एक बयान जारी कर कहा कि मंत्रिमंडल में अभी 5 लोगो की ओर जगह है। जिसके बाद राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गयी। हर किसी ने मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए अपने प्रयास तेज कर दिए है। जानकारों के अनुसार कुछ ही दिनों में मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है।

ये हो सकते है शामिल। जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार में दीपेंद्र सिंह शेखवात,उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी, रामलाल जाट,हेमाराम चौधरी,महेन्द्रजीत सिंह मालवीय,राजेन्द्र पारीक ओर राजकुमार शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल है। इधर विस्तार की अटकलों के बीच बसपा ओर निर्दलीय विद्यायको के नाम भी चल रहे है।जिनमे महादेव सिंह खंडेला, संयम लोढ़ा ओर बसपा से राजेन्द्र गुढा दावेदार बताए जा रहे है