होली की टोली निकालकर व्यापार मंडल अध्यक्ष ने किया होली मिलन

ऊंचाहार,रायबरेली।नगर में होली के पावन पर्व पर व्यापार मंडल अध्यक्ष ने अपने पदाधिकारियों के साथ होली की टोली निकाल कर लोगों से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी।इस दरम्यान गाजे बाजे के साथ साथ पुलिस प्रशासन भी चुस्त दुरुस्त रहा।होली के पावन पर्व को शांति प्रिय तरीके से समापन किया।व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं हिन्दू युवा वाहिनी नगर अध्यक्ष जय कृष्ण जायसवाल ने बताया कि टोली निकालकर लोगों से गले मिलकर होली के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।इससे लोगों के आपसी गिले शिकवे दूर हो और आपसी,सामाजिक भाई चारा कायम रहे।इस पावन पर्व पर टोली का नेतृत्व मुख्य रूप से जय कृष्ण जायसवाल ने किया और पुलिस प्रशासन को धन्यवाद किया।इस दरम्यान भाजपा नेता ओम प्रकाश साहू,प्रवीण गुप्ता,सुनील सिंह,नंदू जायसवाल,राज,निखिल,राजेश सहित अन्य व्यापार मंडल के पदाधिकारी शामिल रहे।