मां गंगा मैरेज हाल में भव्य पत्रकार सम्मान समारोह संपन्न

  • पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न

गोरखपुर/चौरीचौरा। पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई चौरीचौरा द्वारा रविवार, 2 मार्च को मां गंगा मैरेज हाल, अमडिहा रोड में भव्य पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष योगेंद्र मौर्य ने की।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सन्नी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक जेपी गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभान तिवारी, प्रदेश महासचिव उमाशंकर शुक्ल, प्रदेश सचिव घनश्याम यादव, जिलाध्यक्ष अवधेश दूबे, जिला मंत्री जेपी कुशवाहा, उप निरीक्षक अरविंद कुमार यादव व उप निरीक्षक संजय कुमार यादव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जेपी यादव व रामसिंह गौतम ने किया। शुभारंभ में अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद सभी अतिथियों को मोमेंटो, अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि सन्नी जायसवाल ने कहा, "पत्रकार समाज की आवाज होते हैं। उनकी निष्पक्षता और साहस लोकतंत्र की नींव को मजबूत बनाते हैं।" वहीं, विशिष्ट अतिथि जेपी गुप्ता ने कहा, "निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कार्यक्रम आवश्यक हैं।"

कार्यक्रम के समापन पर संगठन से जुड़े सभी सम्मानित पत्रकारों को अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अनुशासन समिति के प्रदेश महासचिव सुमेर नाथ पाण्डेय, मंडल उपाध्यक्ष अरविंद ओझा, जिला मंत्री महेश पासवान, जिला उपाध्यक्ष वसी उल सिद्दीकी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, विनोद जायसवाल, विनय दुबे, दुर्गेश गुप्ता, विनोद पासवान, रामसेवक पासवान, रजत शुक्ला, अभिषेक प्रजापति, डॉ. जामीर अंसारी, विकास कुमार, अमित दूबे, धर्मेंद्र पटवा, आशुतोष पांडेय, वेद प्रकाश सिंह, केश्वर गौड़, समीर यादव (विक्की), कृष्णा कुमार, अश्वनी कुमार, विनय कुमार सिंह, अरुण गुप्ता सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।