कोरबा नगर निगम क्ष...">

कोरबा नगर निगम क्ष...">

कोरबा नगर निगम क्ष...">

वार्ड नंबर 19 का अद्भुत विकास – एक नई पहचान

"एक संगठित समाज ही सशक्त समाज होता है, और हमारा वार्ड इसका सजीव उदाहरण है।"

कोरबा नगर निगम क्षेत्र के हमारे वार्ड नंबर 19 में जो विकास कार्य हुए हैं, वे किसी से छिपे नहीं हैं। यदि किसी को यह विकास नहीं दिखता, तो निःसंदेह वह मेरी नजरों में अंधा है। यह वार्ड प्रगति के पथ पर जिस गति से आगे बढ़ा है, वह सराहनीय है और इसकी गवाही स्वयं वार्ड के नागरिक देते हैं।

विकास कार्यों की झलक -हमारे लोकप्रिय और कर्मठ पार्षद मुकेश भैया और भाभी सुनीता राठौर जी के नेतृत्व में वार्ड में अनेक महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हुए हैं। इन कार्यों ने न केवल वार्ड की स्थिति को सुधारा है, बल्कि नागरिकों को सुविधाओं से भी सुसज्जित किया है।

कुछ प्रमुख विकास कार्य निम्नलिखित हैं:

सामुदायिक भवन-वार्डवासियों के लिए एक ऐसा स्थान जहाँ वे सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन कर सकते हैं।

गार्डन - बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं के मनोरंजन एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सुंदर बगीचों का निर्माण किया गया है।

अस्पताल-स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए वार्ड में अस्पताल एवं चिकित्सा केंद्रों का विकास किया गया है, जिससे नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्राप्त हो सकें।

सियान सदन -बुजुर्गों के सम्मान और आरामदायक जीवन के लिए सियान सदन का निर्माण किया गया है, जो एक अनूठी पहल है।

अन्य विकास कार्य -सड़क, बिजली, पानी, सफाई और अन्य आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त किया गया है, जिससे नागरिकों का जीवन स्तर ऊँचा उठे।

आने वाले दिनों की अपेक्षाएँ

वार्डवासियों को पूरी आशा और विश्वास है कि मुकेश भैया अपने सेवा कार्यों को जारी रखते हुए भविष्य में भी जनहित के कार्य करेंगे। विशेष रूप से, आवास योजना के अंतर्गत सभी जरूरतमंद परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर लाभ दिलाने की माँग की जा रही है। यह योजना उन परिवारों के लिए वरदान साबित होगी, जिनके पास स्थायी निवास नहीं है।

निष्कर्ष

वार्ड नंबर 19 की यह यात्रा सिर्फ़ एक शुरुआत है। इस विकास कार्य की गति को बनाए रखना और जनता की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देना ही हमारे पार्षद का मुख्य उद्देश्य है। जब नेतृत्व मजबूत और निःस्वार्थ सेवा की भावना से प्रेरित हो, तो कोई भी बाधा विकास को रोक नहीं सकती। हमें गर्व है कि हम एक ऐसे वार्ड में रहते हैं, जो उन्नति के मार्ग पर निरंतर अग्रसर है।

Citiupdate के लिए समीर खूंटे की कलम से..✍️