पत्नी ने पति पर किया जानलेवा हमला: चाकूबाजी की घटना से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

CITIUPDATE NEWS बालको थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी ने चाकू से किया पति पर हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बालको थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने अपने पति पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना बालको अस्पताल के पीछे की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति शराब के आदी था, जिससे उसकी पत्नी काफी परेशान थी। इसी बात को लेकर गुरुवार को दोनों के बीच विवाद हुआ, जो बढ़ते-बढ़ते हिंसक हो गया। गुस्से में आकर पत्नी ने चाकू से वार कर पति को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी पत्नी के खिलाफ धारा 294 और 324 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और घटना के पीछे के सभी कारणों की पड़ताल कर रही है।