सदर विधायक का जन्म दिन कार्यकर्ताओं ने हर्षौल्लास के साथ मनाया

रायबरेली।सदर विधानसभा क्षेत्र जनपद रायबरेली की जन लोकप्रिय विधायक अदिति सिंह के जन्मदिन 15 नवम्बर के अवसर पर उनके कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने अपने प्रिय विधायक का जन्मदिन हर्षोउल्लास से मनाया।नगर क्षेत्र के श्री राम अखिलेश्वरी मन्दिर,धुन्नी सिंह नगर,वृद्धजन आश्रम आई0टी0आई,तकिया चैराहा,अमावां,राही एवं अन्य स्थानों पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा केक काटकर एक- दूसरे को केक खिलाकर खुशियां मनाई।वृद्धजन आश्रम आई0टी0आई परिसर में वृद्धजनों को फल, मिठाई एवं भोजन कराया गया और लोक प्रिय विधायक अदिति सिंह के दीर्घायु की कामना की।सदर विधायक पी0आर0ओ0 अरूण विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री राम अखिलेश्वरी मन्दिर, धुन्नी सिंह नगर में सदर विधायक प्रतिनिधि कमल श्रीवास्तव, प्रमुख व्यवसायी उमेश सिकरिया,विरिष्ठ सहयोगी कल्लू खां,अश्विनी शर्मा, रामेन्द्र श्रीवास्तव, तनय श्रीवास्तव, डाॅ विजय श्रीवास्तव सहित युवा कार्यकर्ता मोहित श्रीवास्तव, अमन सिंह, चन्दन सोनकर, योगेन्द्र सोनकर, सोनू सिंह आदि सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ता ने अपनी लोकप्रिय विधायक अदिति सिंह का जन्मदिन हर्षोउल्लास से मनाया।तत्क्रम में युवा कार्यकर्ता कमल सिंह, गट्टू सिंह, अभिषेक सिंह, केतन सिंह एवं रमेश सिंह ने वृद्धजन आश्रम आई0टी0आई परिसर में वृद्धजनों को फल, मिठाई वितरित कर भोजन कराया और लोक प्रिय विधायक अदिति सिंह के दीर्घायु की कामना की।