भाजपा नेताओं ने भगवत कथाचार्य का किया अभिनंदन,बताया संत पूजन का महत्व 

ऊंचाहार,रायबरेली।क्षेत्र के किसुनी का पुरवा गांव में चल रही भगवत कथा के प्रति लोगों का बाद आकर्षण है।भाजपा ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष कौशल व राजा जितेंद्र सिंह अरखा ने भगवत कथा में पहुंचकर कथावाचक का अभिनन्दन किया है।उन्होंने कथाचार्य को अंगवस्त्र और दान दक्षिणा देकर उनका आशीष लिया।इस मौके पर भाजपा नेता ने कहा कि भगवान की कृपा से आज बड़े संत के दर्शन हुए हैं।बिनु हरि कृपा मिलही नहीं संता। उन्होंने कहा कि संतों के दर्शन ही तमाम विकारों से मुक्ति दिलाते है,संतों का आशीष और उनका सत्संग जीवन को सरल करके मोक्ष की ओर ले जाता है।कथावाचक श्री श्री 1008 राजगुरु स्वामी बद्री प्रपन्नाचार्य महराज ने भाजपा नेता को आशीष दिया और लोक कल्याण धर्म रक्षा के सतमार्ग पर चलने को कहा।इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह,राकेश मिश्र,नीरज मिश्र,धीरज मिश्र,ज्ञानेंद्र यादव,अरविंद शर्मा,अभिषेक मिश्र , गौरव मिश्र,शिवम मिश्र और करन बहादुर सिंह आदि मौजूद थे।