सरस्वती विद्या मंदिर में प्रांतीय वैदिक गणित एवं सांस्कृतिक प्रश्न मंच महोत्सव का दूसरा दिन

ऊंचाहार,रायबरेली।प्रातीय वैदिक गणित एवं सांस्कृतिक प्रश्न मंच महोत्सव के दूसरे दिन शिशु वर्ग की संस्कृति प्रश्न मंच प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर मिश्रा ना लखीमपुर प्रथम स्थान पर, शुक्लागंज उन्नाव दूसरे स्थान पर तथा मालवीय नगर गोंडा का विद्यालय तीसरे स्थान पर रहा।तरुण वर्ग के प्रश्न मंच में जय बजरंगी इंटर कॉलेज अंबेडकर नगर की अर्पिता वर्मा अनुप्रिया सिंह एवं सिद्धि वर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया।इसी प्रकार वैदिक गणित किशोर वर्ग के प्रश्न मंच में मालवीय नगर गोंडा के आशुतोष शुक्ला सोमेश शुक्ला और नितिन शुक्ला की टीम ने प्रथम स्थान लाकर झंडा बुलंद किया।इसके साथ सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।