उत्कृष्ट कार्य के लिए सिल्वर मेडल से नवाजे गए अमरिया प्रभारी बृजबीर सिंह,डीजीपी की लिस्ट में एकमात्र बृजवीर का नाम,एसपी पीलीभीत अविनाश पांडे ने सिल्वर मेडल लगाकर किया सम्मानित।

उत्कृष्ट कार्य के लिए सिल्वर मेडल से नवाजे गए अमरिया प्रभारी बृजबीर सिंह,डीजीपी की लिस्ट में एकमात्र बृजवीर का नाम,एसपी पीलीभीत अविनाश पांडे ने सिल्वर मेडल लगाकर किया सम्मानित।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

78 व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज यूपी के डीजीपी की लिस्ट में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद के थाना अमरिया प्रभारी ब्रजवीर सिंह का नाम होने पर पीलीभीत पुलिस विभाग को गौरव प्राप्त हुआ है।थाना प्रभारी अमरिया ब्रजवीर सिंह के द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने पर उत्तर प्रदेश के डीजीपी की ओर से सिल्वर मेडल से नवाजा गया है।पीलीभीत पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे के द्वारा थाना प्रभारी अमरिया ब्रजवीर सिंह सिल्वर मेडल लगाकर सम्मानित किया गया है। आपको बता दे डीजीपी की लिस्ट में एकमात्र जनपद पीलीभीत से वृजवीर सिंह का नाम रहा है।