पीलीभीत जनपद में विधि के विधान के चलते शादी की खुशियों के बाद घर में मातम पसरा,2 दिन पूर्व बेटी की शादी करने के बाद पिता की छत से गिरकर हुई दुखद मृत्यु। 

ब्रेकिंग

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

विधि के विधान के चलते शादी की खुशियों के बाद घर में हुआ मातम पसरा।

2 दिन पूर्व बेटी की शादी करने के बाद पिता की छत से गिरकर हुई दुखद मृत्यु।

45 वर्षीय रूपलाल पुत्र त्रिलोक राम निवासी ग्राम सहगवा नगरिया(गोटिया) थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत की आज सुबह लगभग 3:00 बजे के समय छत से गिरकर मृत्यु हो गई है।

बताया जा रहा है मृतक रूप लाल ने अपनी बेटी की शादी 2 दिन पहले ग्राम जंगरौली आशा के रहने वाले शिवदयाल पुत्र बाबूराम के साथ की थी,बारात की विदाई कल संपन्न कराने के बाद रूपलाल अपने घर की छत पर जाकर सो गए थे।बीती रात किसी समय छत से गिरकर रूपलाल को गंभीर चोटें आईं जिस वजह से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना थाना जहानाबाद पुलिस को देकर मृतक रूप लाल का पोस्टमार्टम कराने की मांग की गई है।घटना से घर में मचा कोहराम।