देवरिया UP पूर्व मंत्री को सुनाई गई ५ साल की सजा

पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश सिंह को सुनाई गई पांच साल की सजा.स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम अवध सिंह की 32 एकड़ जमीन कब्जा करने के मामले में कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश सिंह, उनकी पत्नी, बेटे और बहू समेत नौ लोगों को दोषी ठहराया है। सभी को पांच साल की सजा भी सुनाई गई है। प्रेम प्रकाश सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की बरहज विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे हैं और मंत्री भी रहे हैं। उनकी पत्नी उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज क्षेत्र की ब्लाक प्रमुख रही हैं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम अवध सिंह मूल रूप से आजमगढ़ के पूना पार के रहने वाले थे। उनके निधन के बाद से मामले की पैरवी उनकी पुत्री प्रभावती सिंह कर रही थीं।

प्रभावती आजमगढ़ के बूढ़नपुर क्षेत्र के सिंघोड़ा गांव की रहने वाली हैं।

*आजाद हिंद फौज के सिपाही थे रामअवध सिंह*

आजाद हिंद फौज के सिपाही रामअवध सिंह मूल रूप से आजमगढ़ के पूनापार के रहने वाले थे। आजादी के बाद पुलिस में भर्ती हुए। डिप्टी एसपी के पद से रिटायर हुए थे। स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को देखते हुए तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें