देश -प्रदेश एवं गांव की तरक्की व खुशहाली के लिए भाजपा को चुनें : अर्जुन सिंह चौहान विधायक (पूर्व मंत्री गुजरात सरकार)

ऊंचाहार,रायबरेली।भाजपा रायबरेली जिले के अंदर अपने प्रत्याशी राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह की जीत के लिए लगातार जनाधार जुटाने की कोशिश कर रही है। भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह और उनके पुत्र पीयूष प्रताप सिंह भी गांव-गांव जनसंपर्क कर रहे हैं। इसके साथ ही जिले के अंदर भाजपा की स्थित मजबूत करने के लिए गुजरात सरकार में पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक अर्जुन सिंह चौहान और के सी पटेल महामंत्री गुजरात गांव- गांव जनसंपर्क करने में जुट गए हैं।इसी क्रम में आज गुजरात राज्य में भाजपा से वर्तमान विधायक एवं गुजरात सरकार में पूर्व मंत्री अर्जुन सिंह चौहान और के सी पटेल महामंत्री(गुजरात) ने जिले की ऊंचाहार विधानसभा के गांव-गांव में जनसंपर्क किया और नुक्कड़ सभाएं की। वहीं आज दोपहर गुजरात राज्य के विधायक ने जनसंपर्क के दौरान तहसील क्षेत्र ऊंचाहार की ग्राम सभा खुर्रमपुर के निरंजनपुर गांव में सेवानिवृत्ति कर्मचारी देवी प्रसाद के आवास पर पहुंचे।जहां सैकड़ों की संख्या में भाजपा समर्थकों ने विधायक स्वागत किया और सभी ने एकस्वर में रायबरेली जिले से भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह को जिताने की हुंकार भरी।लोगों का हुजूम और उत्साह देखकर विधायक अर्जुन सिंह चौहान भी गदगद हुए और उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश तरक्की कर रहा है, देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। प्रदेश गुंडे-माफिया पलायन कर रहे हैं। जिससे देश -प्रदेश और गांव खुशहाल है और तरक्की कर रहा है। इसलिए आप सभी भाजपा को चुनें और रायबरेली का सांसद भी संसद में भेजें। विधायक ने लोगों को विश्वास दिलाया कि भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह जीतने से पहले और जीतने के बाद भी हमेशा आप सबके बीच मौजूद रहेंगे,आप सबके सुख:दुख खड़े रहेंगे। इस दौरान के सी पटेल महामंत्री गुजरात, अर्जुन सिंह चौहान पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक गुजरात सरकार, हरिकेश मौर्या मंडल अध्यक्ष,उपेंद्र सिंह महामंत्री ,शानू चौरसिया विधान सभा सह संयोजक आईटी विभाग ऊंचाहार,शिवकुमार वर्मा प्रधान पति,कृष्णा तिवारी, छेदी वर्मा पूर्व प्रधान प्रत्याशी,बब्बू वर्मा,हरिराम विश्वकर्मा,राममूरत पासवान पूर्व प्रधान प्रत्याशी, बृजेंद्र सविता,दिलीप पासवान सैकड़ों ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।