हरदोई पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया खुलासा, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत की कार्रवाई

हरदोई। बघौली पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा किया है। जिसमें असलहा बनाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से बड़ी मात्रा में बने और अधबने शस्त्र बरामद किए हैं।

बताया गया कि बघौली पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। उसी समय मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि इन्दुली जाने वाले मार्ग पर जंगल में कुछ लोग अवैध शस्त्र बना रहे हैं। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम अनिल और गोरे लाल सिंह बताया। उनके पास से पुलिस ने बड़ी मात्रा में बने और अधबने हथियार बरामद किए हैं। जिसमें 4 तमंचे, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस एवं भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए है। पुलिस को दोनों आरोपियों ने बताया कि वह आसपास के जनपदों में अवैध शस्त्रों को सप्लाई करते थे और उनसे होने वाली आय से अपने परिवार का पालन पोषण करते है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया है।

एएसपी पूर्वी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि बघौली पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी पुलिस को सूचना मिली कि इन्दुली जाने वाले मार्ग पर जंगल में कुछ लोग अवैध शस्त्र बना रहे है। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में बने और अधबने शस्त्र बरामद किए है। पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया है।