भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी और पीलीभीत जनपद के व्यापारियों ने लोकसभा भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद को सिक्कों से तोला,पीलीभीत के व्यापारियों ने ठाना है,जितिन प्रस

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी और पीलीभीत जनपद के व्यापारियों ने लोकसभा भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद को सिक्कों से तोला।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

यूपी के जनपद पीलीभीत में आज अग्रवाल सभा में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल के द्वारा आयोजित भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी और पीलीभीत जनपद के समस्त व्यापारियों ने लोकसभा भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद को सिक्कों से तोला है।इसके अलावा श्री अग्रवाल सभा में जनपद के सभी इकाइयों के नगर अध्यक्ष एवं व्यापारियों की सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने कहा की पीलीभीत से हमारा नाता पुराना है, और मेरे रहते हुए किसी भी व्यापारी को कोई भी परेशानी नहीं होगी।इस बार सभी लोग एकत्र होकर देश के विकास और उत्थान के लिए माननीय मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को भारी बहुमत से मतदान करें।आपकी आवाज पीलीभीत लखनऊ से होते हुए दिल्ली तक जाएगी। व्यापारियों की सभा को संबोधित करते हुए गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कोई माफिया और गुंडा का राम नाम सत्य होने पर अखिलेश यादव को जाने के लिए समय है मगर जब अयोध्या में रामलला दर्शन हेतु राम मंदिर बुलाया गया तो उनके पास समय नहीं था।भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष आस्था अग्रवाल ने लोकसभा प्रत्याशी जितिन प्रसाद को लाखों मतों से विजय बनाने की अपील की है।मंच का संचालन पीलीभीत नगर जिला अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल के द्वारा किया गया, इस दौरान जिला अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने कहा है कि जनपद के सभी व्यापारी आज यहां एकत्र हैं और पूरे जनपद में हर गांव में किराना तथा अन्य व्यापार की दुकानें है, इसलिए सभी व्यापारी पूर्ण रूप से जितिन प्रसाद की जीत को सुनिश्चित कर रहे हैं।अभिषेक अग्रवाल ने कहा है व्यापारियों ने ठाना है जितिन प्रसाद को जिताना है।वही गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा व्यापारियों ने ठाना है,इस बार कमल खिलाना है,जितिन प्रसाद को जिताना है और माननीय नरेंद्र मोदी को किसी बार प्रधानमंत्री बनाना है।श्री अग्रवाल सभा में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा,दिनेश पटेल, जिलाअध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, दीपक अग्रवाल,धीरेंद्र मिश्रा,जहानाबाद नगर अध्यक्ष रवि गुप्ता, कोषाध्यक्ष कमल गुप्ता, मीडिया प्रभारी राजेश गुप्ता,सतीश गुप्ता के अलावा पीलीभीत नगर के व्यापारी गण तथा जनपद की सभी नगर इकाइयों के नगर अध्यक्ष एवं व्यापारी गण उपस्थित रहे हैं।