मौर्य बंधुत्व क्लब के सदस्य ने अपने जन्मदिन पर असहाय लोगों को किया कंबल वितरण

रायबरेली।राही ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सकरा अशोक नगर गांव मे मौर्य बंधुत्व क्लब के सदस्य व(ए के ग्रुप)के डायरेक्टर आशीष मौर्य ने अपना जन्मदिन अलग अंदाज से मनाया है।नवयुवक ने जन्मदिन के अवसर पर विकलांग, विधवा बेसहारा लोगों के साथ मनाते हुए विकलांगों, विधवा महिलाओं व बेसहारों का सहारा बनते हुए कम्बल मिठाई इत्यादि भेंट कर अपना जन्मदिन मनाया।वही मुख्य अतिथि के रूप मे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद मौर्या प्रतापगढ़,महेश मौर्या उपाध्यक्ष मौर्य बंधुत्य क्लब रायबरेली संजय मौर्या जिला अध्यक्ष मौर्य बंधुत्य क्लब रायबरेली आदि लोग उपस्थित रहें।कार्यक्रम की शुरुआत बुद्ध की प्रतिमा पर दीपदान प्रज्वलित करते हुए आए हुए अतिथियों सम्मान पूर्वक शाल भेंट कर 200 गरीब असहाय विधवा महिलाओं को मौर्य बंधुत्व क्लब के सदस्य आशीष मौर्य ने अपने जन्मदिन पर कंबल वितरण किया।