पीलीभीत में ब्लॉक अमरिया के ग्राम बगवा में विकसित भारत संकल्प यात्रा में पहुंचे गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार,सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में दी जानकारी।दो यूनिट बालों के ल

पीलीभीत में ब्लॉक अमरिया के ग्राम बगवा में विकसित भारत संकल्प यात्रा में पहुंचे गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार,सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में दी जानकारी।दो यूनिट बालों के लिए भी आयुष्मान योजना का लाभ जल्द ही मिलेगा, सरकार कर रही है इस पर विचार?संजय सिंह

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

यूपी में जनपद पीलीभीत के विकासखंड अमरिया क्षेत्र के ग्राम बगवा और बसंत पुर में आज विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक संजय सिंह गंगवार एवं गन्ना विकास एवं चीनी मिले राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार पहुंचे।कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने जनमानस को संबोधित करते हुए भारत सरकार और यूपी सरकार के द्वारा जनमानस के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।कार्यक्रम में उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड योजना सहित अन्य योजनाओं के स्टॉल कैंप लगाए गए जिनमें राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने कर्मचारियों से विस्तार से जानकारी ली है।कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना तथा आयुष्मान कार्ड योजना के अंतर्गत के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए हैं। मीडिया को जानकारी देते हुए गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने बताया है 22 जनवरी को सभी लोग एक बार फिर अपने घरों में और मंदिर में जाकर दीप और पटाखे जलाकर दिवाली मनाएं।इस दौरान संजय सिंह गंगवार ने आगे बताया है जिस तरह से राशन कार्ड में 6 यूनिट वालों को आयुष्मान योजना का लाभ मिल रहा है जल्द ही दो और चार यूनिट वालों को आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा सरकार इस ओर विचार कर रही है।इस दौरान ब्लॉक ललौरी खेड़ा के ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार के अलावा ब्लॉक अमरिया के ब्लॉक प्रमुख श्याम सिंह उर्फ निशान सिंह,राज्यमंत्री प्रतिनिधि मानसिंह
अमरिया खंड विकास अधिकारी संजय सिंह याद,ग्राम प्रधान गुड्डी, ग्राम सचिव राधेश्याम यादव भाजपा के जहानाबाद मंडल अध्यक्ष जय जय राम राजपूत,अमरिया मंडल के अध्यक्ष मानसिंह राठौर के अलावा थाना जहानाबाद प्रभारी निरीक्षक मुकेश शुक्ला सहित सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे हैं।