श्रमिक इजराइल में कार्य करने के लिए श्रम विभाग रायबरेली से करें संपर्क

रायबरेली।सहायक श्रमायुक्त रायबरेली आर0एल0 स्वर्णकार ने बताया है कि भारत सरकार द्वारा निर्माण श्रमिकों के रोजगार के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत इजराइल में सुरक्षित स्थान पर बिल्डिग निर्माण से सम्बन्धित कार्य करने वाले श्रमिक यथा- राजमिस्त्री, टाइल्स कारीगर, शटरिंग कारीगर तथा जाल बनाने वाले कारीगर आदि कार्यो हेतु भारत सरकार के राष्ट्रीय कौशल विकास कारपोरेशन के माध्यम से श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराये जाने हेतु आवेदन आमंत्रित किये जा रहे है, जिसमें इच्छुक श्रमिक निम्न योग्यता रखता होश्रमिक उक्त चारों प्रकार में से किसी एक कार्य में निपुण हो।श्रमिक का पासपोर्ट उपलब्ध हो।ऐसे श्रमिक जिनके पास पासपोर्ट उपलब्ध न हो वह तत्काल पासपोर्ट बनवा सकता है।श्रमिक को कम से कम 01 वर्ष तथा अधिकतम 05 वर्ष की सेवा देना अनिवार्य है।श्रमिक को अंग्रेजी भाषा को समझने व बोलने का तथा पढने का ज्ञान होना आवश्यक है।श्रमिक अथवा श्रमिक का परिवार पूर्व में इजराइल में कार्य न किया होश्रमिकों को प्रमिमाह रू0 1,25,000.00 लगभग वेतन के रूप में दिया जायेगा।श्रमिक को रू0 15,000.00 प्रतिमाह बोनस फण्ड के रूप में दिया जायेगा, जो कम्पनी के खाते में जमा रहेगा जो कार्य समाप्ति पर वापस होगा।श्रमिक के आने जाने का व्यय स्वयं वहन करना होगा।श्रमिक की आयु 21 वर्ष से 45 वर्ष के मध्य होना अनिवार्य है।श्रमिक को कम से कम 3 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है।इच्छुक श्रमिक उपरोक्त सूचनाओं के साथ श्रम विभाग, रायबरेली के कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, इन्दिरा नगर, रायबरेली में तत्काल सम्पर्क कर सकता है।