पीलीभीत में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष आस्था अग्रवाल के अध्यक्ष प्रयासों के चलते ब्रह्मचारी घाट का होगा सौंदर्यकरण,शासन ने ब्रह्मचारी घाट स्थल के निरीक्षण के लिए भेजा विशेष दल।

पीलीभीत में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष आस्था अग्रवाल के अध्यक्ष प्रयासों के चलते ब्रह्मचारी घाट का होगा सौंदर्यकरण,शासन ने ब्रह्मचारी घाट स्थल के निरीक्षण के लिए भेजा विशेष दल।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

यूपी के जनपद पीलीभीत की नगर पंचायत अध्यक्ष आस्था अग्रवाल के द्वारा यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ से भेंट कर पीलीभीत जनपद के ऐतिहासिक प्राचीन मनोकामेश्वर मंदिर स्थित ब्रह्मचारी घाट के सौंदर्य करण कार्य कराए जाने के संबंध में वार्ता की गई थी,जिसके क्रम में आज शासन के द्वारा उपरोक्त स्थल का निरीक्षण करने के लिए विशेष दल भेजा गया है।आपको बता दें विशेष दल के द्वारा प्राचीन मनोकामेश्वर मंदिर स्थित ब्रह्मचारी घाट जहां लाखों श्रद्धालु आस्था की ड्यूटी लगाते हैं,वहां की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए पिचिंग कार्य,मूर्ति विसर्जन हेतु कृतिम तालाब,स्थाई पुल,मार्ग प्रकाश व्यवस्था,सड़क निर्माण आदि कार्य सम्मिलित हैं।विशेष दल के द्वारा बताया गया है कि आज ऐतिहासिक प्राचीन मनोकामेश्वर मंदिर स्थित ब्रह्मचारी घाट का निरीक्षण किया गया है जिसमें कार्य योजना तैयार कर जल्द ही सौंदर्य करण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।वही पीलीभीत नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर आस्था अग्रवाल के द्वारा मीडिया को जानकारी देते हुए बताया गया है पीलीभीत में मनोकामेश्वर प्राचीन मंदिर स्थित ब्रह्मचारी घाट की सौंदरीकरण के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर वार्ता की गई थी, इसके संबंध में आज उप शासन के द्वारा एक विशेष दल प्राचीन मंदिर मनोकामेश्वर स्थित ब्रह्मचारी घाट का निरीक्षण किया गया है। ब्रह्मचारी घाट का सौंदर्य करण कराने के लिए 3 करोड रुपए की मंजूरी शासन के द्वारा हो गई है,जिससे उपरोक्त सारे कार्य कराए जाने हैं।सौंदर्य करण में धनराशि संबंधित किसी भी प्रकार की कोई भी अव्यवस्था उत्पन्न हो इसके लिए कार्य योजना तैयार कर एस्टीमेट तैयार कराया जा रहा है।जल्द ही सौंदर्य करण प्रारंभ कराया जाएगा।