पीलीभीत में ब्लॉक ललौरीखेड़ा के ग्राम जहानाबाद देहात में विकसित भारत संकल्प यात्रा यात्रा में सहभागिता कर राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारियां।

पीलीभीत में ब्लॉक ललौरीखेड़ा के ग्राम जहानाबाद देहात में विकसित भारत संकल्प यात्रा यात्रा में सहभागिता कर राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारियां। मृतक हुए व्यक्तियों की पत्नियों को दी 50?50 हजार की आर्थिक सहायता।


राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

यूपी में जनपद पीलीभीत के विकासखंड ललौरी खेड़ा क्षेत्र के ग्राम जहानाबाद देहात में आज विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के सहभागिता करते हुए सदर विधायक संजय सिंह गंगवार एवं गन्ना विकास एवं चीनी मिले राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने जनमानस को संबोधित करते हुए भारत सरकार और यूपी सरकार के द्वारा जनमानस के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।कार्यक्रम में उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड योजना सहित अन्य योजनाओं के स्टॉल कैंप लगाए गए,जिनमें राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने कर्मचारियों से विस्तार से जानकारी ली है।कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना तथा आयुष्मान कार्ड योजना के अंतर्गत के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।वहीं राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार के द्वारा जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम रामनगर में विजयपाल की मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी रीना देवी तथा जहानाबाद देहात के ग्राम जटपुरा के रामोतार की मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी कांति देवी को 50-50000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।इस दौरान ब्लॉक ललौरी खेड़ा के ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार के अलावा भाजपा मंडल अध्यक्ष जय जय राम राजपूत,प्रतिनिधि मानसिंह छोटेलाल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं।