स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जहानाबाद नगर में चलाया झोलाछाप डॉक्टर पकड अभियान,दुकाने बंद कर भागे झोलाछाप डाक्टर,टीम ने कई झोलछापों को नोटिस दिया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जहानाबाद नगर में चलाया झोलाछाप डॉक्टर पकड अभियान,दुकाने बंद कर भागे झोलाछाप डाक्टर,टीम ने कई झोलछापों को नोटिस दिया।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

यूपी की जनपद पीलीभीत में जहानाबाद नगर में आज स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा झोलाछाप डॉक्टरों की दुकानों पर छापामार अभियान चलाया गया है।आपको बता दे जनपद में डेंगू और बुखार की बीमारी के चलते लगातार मरीजों की संख्या में इजाफा होने के चलते इन दोनों झोलाछाप डॉक्टरों की चांदी निकल आई है।इसी के चलते हैं पीलीभीत मुख्य चिकित्सा अधिकारी आलोक शर्मा ही दिशा निर्देशन में आज जहानाबाद नगर में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा को झोलाछाप डॉक्टरों की दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉक्टर हरजिंदर सिंह के द्वारा मीडिया को जानकारी देते हुए बताया गया है मुख्य चिकित्सा अधिकारी के दिशा निर्देशन में आज जहानाबाद नगर में आज लगभग आधा दर्जन झोलाछाप डॉक्टरों की दुकानों पर अभियान चलाया गया है।कुछ झोलाछाप डॉक्टर अपनी दुकानों को बंद कर भाग गए तथा कुछ झोलाछाप डॉक्टरों की दुकानों को चेक किया गया है।सभी झोलाछाप डॉक्टरों को नोटिस जारी किए गए हैं तदोपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।इस अभियान के कारण क्षेत्र के झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप का माहौल बना रहा।