सोसाइटी अचीवर अवार्ड प्राप्त कर पीलीभीत नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉक्टर आस्था अग्रवाल ने किया देश में जनपद पीलीभीत का नाम रोशन।

सोसाइटी अचीवर अवार्ड प्राप्त कर पीलीभीत नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉक्टर आस्था अग्रवाल ने किया जनपद पीलीभीत का नाम रोशन।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

पीलीभीत नगर पालिका की अध्यक्ष डॉक्टर आस्था अग्रवाल को मुंबई के ताज होटल में बॉलीवुड के सुपरस्टार सोनू सूद के द्वारा सोसाइटी अचीवर अवार्ड देकर सम्मानित किया गया है।यह अवार्ड डॉक्टर आस्था अग्रवाल को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित करते हुए दिया गया है।इस कार्यक्रम का आयोजन मैग्नेट पब्लिशिंग प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा किया गया है।सोसाइटी अचीवर अवार्ड को पाकर डॉक्टर आस्था अग्रवाल ने जनपद पीलीभीत और नगर पालिका परिषद पीलीभीत का नाम देश में रोशन किया है।आपको बताते चलें डॉक्टर आस्था अग्रवाल सामाजिक कार्यों में अपना अहम योगदान देती रहीं हैं।