पीलीभीत के थाना अमरिया पुलिस ने सार्वजनिक सम्पत्ति नुकासन निवारण अधिनियम के आरोपित रोजगार सेवक मो0 कासिद उर्फ ताबिश को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

पीलीभीत के थाना अमरिया पुलिस ने सार्वजनिक सम्पत्ति नुकासन निवारण अधिनियम के आरोपित रोजगार सेवक मो0 कासिद को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

पीलीभीत के थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम सुकटिया में सरकारी जमीन पर खड़ी लकड़ी को चोरी छुपे कटवाकर बेच कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुचाने के मामले में थाना अमरिया में दर्ज मुकदमा के आरोपित रोजगार सेवक मोहम्मद क़ासिद उर्फ ताबिस को आज पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।थाना अमरिया पुलिस के द्वारा मीडिया को जानकारी देते हुए बताया गया है पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में,अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान व वांछित चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष थाना अमरिया जनपद पीलीभीत के दिशा निर्देशन में थाना अमरिया जनपद पीलीभीत पुलिस के द्वारा थाना अमरिया पर पूर्व में दर्ज धारा 379,411,414 भादवि व 2/3 सार्व जनिक सम्पत्ति नुकासन निवारण अधिनियम से सम्बन्धित आरोपित कासिद पुत्र खतीब अहमद निवासी ग्राम सुकटिया थाना अमरिया जनपद पीलीभीत को वरीसा ब्रिक फील्ड ग्राम डेरम के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।आरोपित रोजगार सेवक को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह,उ0नि0 असगर हुसैन,का0 निशान्त कुमार,का0 ललित कुमार शामिल रहें हैं।