पीलीभीत के थाना अमरिया पुलिस के द्वारा दुष्कर्म के वांछित आरोपित को किया गया गिरफ्तार,कार्रवाई कर भेजा गया जेल।

पीलीभीत के थाना अमरिया पुलिस के द्वारा दुष्कर्म के वांछित आरोपित को किया गया गिरफ्तार,कार्रवाई कर भेजा गया जेल।

राजेश गुप्ता संवाददाता।

मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार थाना अमरिया पुलिस के द्वारा पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा जनपद पीलीभीत के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव व क्षेत्राधिकारी सदर प्रतीक दहिया के कुशल नेतृत्व में अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान व वांछित चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में ब्रजवीर सिंह थानाध्यक्ष थाना अमरिया जनपद पीलीभीत के दिशा निर्देशन में थाना अमरिया जनपद पीलीभीत पुलिस द्वारा थाना अमरिया पर दर्ज मु0अ0 सं0 172/2023 धारा 457/ 504/506/376 भादवि0 से सम्बन्धित आरोपित समीर पुत्र शब्बीर उम्र-21 वर्ष निवासी ग्राम धुन्धरी थाना अमरिया पीलीभीत को रामलीला ग्राउंड कस्बा अमरिया टैम्पो स्टेण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार आरोपित समीर पुत्र शब्बीर उम्र- 21 वर्ष निवासी ग्राम धुन्धरी थाना अमरिया पीलीभीत को पुलिस कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है।आरोपित को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह,उ0नि0 प्रकाशचन्द शर्मा,का0 अंकुर,का0 देवेश चौधरी शामिल रहे हैं।