पीलीभीत के मुस्तफाबाद पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,248 करोड़ की सौगात दी,हजारों की संख्या में पहुंचे क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना।

पीलीभीत के मुस्तफाबाद पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,248 करोड़ की सौगात दी,हजारों की संख्या में पहुंचे क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

जनपद पीलीभीत के टाइगर रिजर्व के मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस पहुंचे योगी आदित्यनाथ। मुस्तफाबाद में उतरा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस पहुंचकर वन्यजीव सप्ताह का समापन किया।उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।इसके बाद जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पीलीभीत पहुंच कर वन विभाग के मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस में आयोजित वन्यजीव सप्ताह के समापन समारोह में शिरकत की।मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस से 248 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया है। साथ ही वन विभाग के कई अधिकारियों को सम्मानित भी किया।इसके बाद मुख्यमंत्री ने जनसभा को भी संबोधित करते हुए कहा कि वन्यजीवों के संरक्षण के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।इसी के परिणाम स्वरूप पीलीभीत टाइगर रिजर्व में टाइगरों की संख्या दोगुनी हो गई है।पीलीभीत टाइगर रिजर्व को अंतरराष्ट्रीय स्तर का टाइगर एक्स टू अवार्ड दिया गया है।वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले वन्यजीव हमले में जनहानि होती थी तो कोई मदद नहीं मिलती थी।हमने इसे आपदा घोषित किया था।अगर कोई जनहानि होती है तो पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता राशि दी जाती है।वही जनसभा में पहुंचे हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन को सुना है।