पीलीभीत के थाना अमरिया क्षेत्र में अज्ञात कारणों के चलते 20 वर्षीय युवती दियूनी डैम नदी में डूबी,26 घंटे के बाद भी नदी में डूबी युवती का कोई सुराग नहीं मिला,तलाश जारी।

अज्ञात कारणों के चलते 20 वर्षीय युवती दियूनी डैम नदी में डूबी,26 घंटे के बाद भी नदी में डूबी युवती का कोई सुराग नहीं मिला,तलाश जारी।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

यूपी के जनपद पीलीभीत के थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम नवदिया फरदिया के रहने वाले बाबूराम की 20 वर्षीय पुत्री रोशनी अज्ञात कारणों के चलते दियूनी डैम से निकली नदी में डूब गई है जिसका 26 घंटे के बाद भी कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है।वहीं थाना अमरिया पुलिस के द्वारा नदी में डूबी युवती का रेस्क्यू अभियान जारी है।दियूनी डैम चौकी प्रभारी जयदेव सिंह से मीडिया द्वारा जानकारी लेने पर मीडिया को बताया गया है थाना अमरिया और चौकी क्षेत्र के ग्राम फरदिया निवासी बाबू राम की 20 वर्षीय पुत्री रोशनी जो अज्ञात कारणों के चलते नदी में कल दिनांक 23 सितंबर को शाम 5 बजे के समय डूब गई थी।घटना की सूचना मिलने पर नदी के पानी को रुकवा दिया गया है गोताखोरों को भी लड़की के शव को बरामद करने के लिए लगाया गया है।नदी में डूबी लड़की मंदबुद्धि बताई गई है। हालांकि पुलिस के द्वारा रेस्क्यू अभियान जारी है 26 घंटा बीत जाने के बाद भी नदी में डूबी लड़की का कोई भी सुराग नहीं लग पाया है।