नगर पंचायत ऊंचाहार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

ऊंचाहार , रायबरेली।७७ वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत ऊंचाहार की चेयरपर्सन ममता जायसवाल, अधिशाषी अधिकारी अनीता श्रीवास्तव व नगर के विभिन्न वार्ड के सभी सभासदों ने मिलकर हर्षोल्लास के साथ आजादी के पर्व को मनाया। अधिशासी अधिकारी व चेयरपर्सन ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात राष्ट्रगान हुआ और फिर आजादी के नारों से पूरा परिसर गुंजायमान रहा।चेयरपर्सन ममता जायसवाल ने कहा कि देश की आजादी के लिए जिन्होंने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया, उन शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को हमें नहीं भूलना चाहिए और हर हर्षोल्लास के मौके पर देश के वीर सपूतों को याद कर उन्हें नमन करना चाहिए।अधिशासी अधिकारी अनीता श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार देश को और अधिक मजबूत कर रही है। आज देश आधुनिकता से लैस हो रहा है। शासन की मंशा के अनुरूप हम नागरिकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। नगर में हर घर तिरंगा अभियान को भी सफल बनाकर लोगों को राष्ट्र प्रेम की भावना से प्रेरित किया है।इस मौके पर नगर के गणमान्य लोग और नागरिक उपस्थित रहे।