राजगढ़ में पूर्व CM दिग्विजय सिंह के खिलाफ FIR:

पूर्व संघ सरसंघचालक पर टिप्पणी का विरोध, थाने पहुंचे हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे
----------------------
राजगढ़(ब्यावरा)--राजगढ़ जिले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। रविवार को उनकी एक टिप्पणी से नाराज होकर बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता राजगढ़ कोतवाली थाना पहुंचे। यहां बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक देवीसिंह सोंधिया के नेतृत्व में आवेदन दिया और FIR दर्ज करने की मांग की। इस दौरान तुरंत FIR की मांग को लेकर कार्यकर्ता थाने में धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। करीब एक घंटे बाद दिग्विजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
------------------
"पूर्व सरसंघचालक पर टिप्पणी का विरोध"
---------------
आरएसएस के पूर्व द्वितीय सरसंघचालक माधव राव के खिलाफ ट्विटर पर की गई टिप्पणी लेकर रविवार को दोपहर 1 बजे बड़ी संख्या में RSS के कार्यकर्ता व हिंदूवादी लोग दिग्विजय सिंह के खिलाफ नारे बाजी करते हुए कोतवाली थाने में पहुंचे। जहां कार्यकर्ता दिग्विजय सिंह पर मामला दर्ज करवाने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने जब मामला दर्ज नहीं किया तो गुस्साए लोग थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। बताया जा रहा है कि ट्वीटर पर आरएसएस नेता के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर कार्यकर्ताओं ने शिकायत की, जिसको लेकर कोतवाली पुलिस ने 1 घंटे चले हंगामे के बाद दिग्विजय सिंह पर मामला दर्ज कर लिया गया।

रविवार को हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता राजगढ़ सिटी कोतवाली पहुंचे। यहां वे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।
रविवार को हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता राजगढ़ सिटी कोतवाली पहुंचे। यहां वे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।
दैनिक भास्कर से बात करते हुए बजरंग दल के पूर्व प्रांतीय संयोजक देवी सिंह सिसोदिया से बताया कि दिग्विजय सिंह ने RSS के पूर्व द्वितीय सरसंघचालक गुरुजी को लेकर सोशल मीडिया पर 8 जून एक गलत और झूठी पोस्ट डाली है। उसको लेकर हमने थाने में FIR दर्ज करवाई है।दिग्विजय सिंह हमेशा हिंदू समाज को अपमानित करने के लिए और मुस्लिम समाज को खुश करने के लिए वोट बैंक की राजनीति करते हैं। पहले भी इन्होंने देश के अंदर भगवा आतंकवाद का शिगुफ़ा छोड़ा था। कभी यह ओसामा बिन लादेन को ओसामा बिन लादेन जी करके बोलते हैं,तो कभी यह संसद पर हमला करने वालेरुकवाने के लिए रात के 12:00 बजे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हैं।

देवी सिंह सिसोदिया ने कहा कि कभी यही लोग भगवान राम को लेकर दिल्ली के सुप्रीम कोर्ट में हलकनामा पेश करते हैं। इसी तरह का झूठा प्रोपेगेंडा संघ के द्वितीय सरसंघचालक गुरुजी को बदनाम करने का षड्यंत्र किया है। जिसके कारण देश में अशांति फैलने का खतरा बढ़ रहा है सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की स्थितियां निर्मित हो रही है। देश का वातावरण खराब करने का काम दिग्विजय सिंह कर रहे हैं। इसीलिए हम संघ के प्रति आस्था रखने वाले हम लोग आज मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली थाना राजगढ़ आए हैं, और उन पर मुकदमा दर्ज करवाया है।