मुफ्ती ए आज़म चैरिटेबल क्लिनिक पर हुआ रोजा इफ्तार आई एम सी प्रमुख के साथ शहर के नामी डॉक्टर हुए शामिल इस चैरिटेबल क्लिनिक पर दस रुपए के पर्चे पर बड़े डॉक्टर करते है इलाज दवा दी जाती है मुफ्त

बरेली,तकरीबन पिछले दो साल से आई एम सी प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा खान की सरपस्ती में मुफ्ती ए आजम चैरिटेबल क्लिनिक सिटी रेलवे स्टेशन के सामने स्थापित किया गया पर गरीब मरीजों का दस रुपए के पर्चे पर शहर के बड़े डॉक्टरों से इलाज करा कर मुफ्त दवा दे कर गरीब मरीजों की खिदमत अंजाम दी जा रही है यही नही अनुबंध के आधार पर बड़े अस्पतालों से एक्स-रे, ब्लड सहित सभी जांचे 50% से भी कम रेट पर कराई जा रही है इस चैरिटेबल क्लीनिक पर खिदमत के जज्बे के साथ शहर के नामी डॉक्टर हफ्ते में एक दिन शिफ्ट बना कर अपना कीमती वक्त देते है

आज उसी चैरिटेबल क्लिनिक पर आई एम सी प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा खान की मौजूदगी में रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया
जिस में शहर के नामी डॉक्टर ने आई एम सी साथ रोजा इफ्तार में शिरकत की
इफ्तार में डॉक्टर अम्मार खान,डॉक्टर फाहद बिन हमीद,डॉक्टर हर्ष वर्धन, डॉक्टर मनाजिर इकबाल,डॉक्टर फरहाना सिद्दीकी,डॉक्टर आफताब आलम,डॉक्टर अबू सईद,डॉक्टर आजर नवाब ,डॉक्टर अनीस बेग,डॉक्टर शकील अहमद,डॉक्टर शायवान अली,डॉक्टर जावेद कुरैशी,डॉक्टर ग्यास अहमद,डॉक्टर कलीम डॉक्टर जावेद खान,डॉक्टर फैसल,डॉक्टर तारिक यार खान,डॉक्टर रिजवान डॉक्टर सलमा,के साथ प्रबंधन देख रहे अफजाल बेग,मुहम्मद अतहर खान,डॉक्टर नफीस खान ,मुहम्मद नदीम खान ,मुनीर इदरीसी,मुफ्ती एहसानुल हक चतुर्वेदी ,मुफ्ती फुरकान साहब,शाहवेज हाशमी,जावेद खान,रईस रज़ा,साजिद सकलेनी,निदा अली आसी मिर्जा, शारिक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे