अन्नप्राशन कराकर वापस घर लौट रहा 45 सवारियों से भरा ट्रैक्टर ट्राली पलटा दो की मौत लगभग 35 सवारियां गंभीर रूप से घायल*

अमृतपुर । फर्रुखाबाद

अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला खुशहाली का है पूरा मामला
ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो चचेरी बहनों की मौत हो गई। जबकि 25 लोग घायल हो गए। देवस्थान पर अन्नप्राशन संस्कार में गांव के लोग जा रहे थे। अमृतपुर क्षेत्र के गांव नगला खुशाली में मोड़ पर ब्रेक लगने से अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इसमें बैठी चचेरी दो बहनों की दब कर मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। इससे हाहाकार मच गया। सभी लोग गांव से एक किलोमीटर दूर देवस्थान ब्रह्मदेव स्थल पर बच्चे का अन्नप्राशन कराने गए थे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी राजेपुर भेजा। दस की हालत गंभीर होने पर उसको लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां से एक महिला को सेफई रेफर किया गया है।

अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला खुशाली निवासी धनीराम के चार वर्षीय पुत्र का मुंडन संस्कार रविवार को होना था। शाम चार बजे परिवार व गांव के लोग ट्रैक्टर ट्राली से गांव से एक किलोमीटर दूर देवस्थान ब्रह्मदेव स्थल पर जा रहे थे। ट्रैक्टर को गांव का युवक सरनेश चला रहा था। इसमें करीब 40 लोग बैठे थे। गांव से थोड़ी दूर निकलने पर मोड पर चालक से अचानक एक पहिया में ब्रेक लग गया।
इससे ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्राली के नीचे सभी लोग दब गए। इससे चीख पुकार मचने लगी। घटना की जानकारी पर गांव के लोग वहां पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ट्रैक्टर ट्राली के नीचे से बाहर निकलवाया। 27 लोग घायल हो गए। इन सभी को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर भिजवाया गया। वहां डाक्टर ने सिद्धराम की आठ वर्षीय पुत्री शोम्या और वुद्धराम की 17 वर्षीय पुत्री सौम्या को मृत घोषित कर दिया। यह दोनों चचेरी बहने थी।

दस घायलों की हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। एक महिला की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने लोहिया से सेफई रेफर कर दिया। अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसपी अशोक कुमार मीणा, नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने लोहिया अस्पताल पहुंच कर घायलों के हालचाल पूछे । इस दौरान घटनास्थल पर अमृतपुर थाना पुलिस द्वारा जयपुर थाना पुलिस भारी मात्रा में मौके पर मौजूद रहे सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी अमृतपुर भी घटनास्थल पर पहुंचे ।