कोतवाली जहानाबाद में होली पर्व के मद्देनजर इस बैठक का किया गया आयोजन,होली पर्व को शांति और सौहार्द के साथ मनाएं,किसी को जबरन रंग ना लगाएं–सीओ सदर प्रतीक दहिया।

होली पर्व को शांति और सौहार्द के साथ मनाएं,किसी को जबरन रंग ना लगाएं?सीओ सदर प्रतीक दहिया।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

उच्च अधिकारियों को दिशा निर्देशन में आज कोतवाली जहानाबाद में पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर प्रतीक दहिया तहसीलदार सदर जनार्दन एवं कोतवाल जहानाबाद अशोक पाल के द्वारा होली पर्व को शांति एवं सौहार्द के साथ मनाए जाने के संबंध में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस बैठक का आयोजन किया गया है।बैठक के दौरान अधिकारियों के द्वारा कोतवाली क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान एवं संभ्रांत व्यक्तियों से अपील की गई है कि होली पर्व पर किसी को जबरन रंग ना लगाएं।अच्छे रंगों का प्रयोग करें। होली पर्व को सभ्यता के साथ मनाएं।कोई भी व्यक्ति गोबर और कीचड़ का प्रयोग ना करें।कोई भी व्यक्ति गलत अफवाह पर ध्यान ना दें एवं अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति के बारे में जिला प्रशासन को सूचित करें एवं होली पर्व पर जो टोली निकाली जाती है उसमें किसी जिम्मेदार व्यक्ति को जिम्मेदारी दें।वही प्रशासनिक अधिकारियों ने आग्रह किया है क्षेत्र में किसी भी विषम स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग को सूचित करें।बैठक में उपस्थित सभी संभ्रांत व्यक्तियों से होली पर्व के संबंध में जानकारी ली गई है तथा कोतवाल जहानाबाद अशोक पाल ने होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारी ली है।कोतवाली जहानाबाद में आयोजित कमेटी की बैठक में कोतवाली क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे हैं।