अखिल भारतीय गुर्जर देव सेना संस्था में पीलीभीत के विक्रम गुर्जर को राष्ट्रीय सह सचिव पद पर किया गया नियुक्त।

अखिल भारतीय गुर्जर देव सेना संस्था में पीलीभीत के विक्रम गुर्जर को राष्ट्रीय सह सचिव पद पर किया गया नियुक्त।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत/***

मीडिया को जानकारी देते हुए बताया गया है अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर भैरों सिंह गुर्जर (पूर्व विधायक राजस्थान सरकार) एवं कोर कमेटी ने जनपद पीलीभीत के ललौरीखेड़ा क्षेत्र निवासी विक्रम गुर्जर को राष्ट्रीय सह सचिव पद पर नियुक्त किया।इसके अलावा पड़ोसी राज्य उत्तराखंड का प्रभारी भी नियुक्त किया।संगठन ने दायित्व स्वरूप युवाओं को संगठन से जोड़ने की एवं समाज व देशहित के कार्यों के लिए आगे आने के उद्देश्य की पूर्ति हेतु जिम्मेदारी प्रदान की।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर भैरों सिंह गुर्जर द्वारा मनोनयन पत्र प्रदान किया गया है।जिसके बाद से जनपद में बधाई व शुभकामनाएं संदेश देकर समर्थकों एवं स्नेहीजनों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया है।