ग्राम प्रधानों को मिला नया प्रधान संघ का अध्यक्ष

ग्राम प्रधानों को मिला नया प्रधान संघ का अध्यक्ष

मानसिंह चौहान

लखीमपुर खीरी
विकास खण्ड नकहा क्षेत्र के ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों के द्वारा आज एक नए अध्यक्ष को चुनकर क्षेत्र में हलचल मचा दी बहुत सारे लोग इसे राजनीतिक गलियारा मानते हैं पुराने अध्यक्ष को भनक तक नहीं लगी करीब 60 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों ने अपना अध्यक्ष चुन लिया
ग्राम सकेथू निवासी सुशील वर्मा प्रधान को प्रधान संघ का अध्यक्ष चुना गया जिससे प्रधान के चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ गई बहुत मत्था पची होने के बाद आज नया अध्यक्ष मिल गया कई दिनों से ब्लॉक से लेकर जिला मुख्यालय तक खींचातानी चल रही थी