राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा ने राजकीय इण्टर कॉलेजों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा ने राजकीय इण्टर कॉलेजों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

रायबरेली 20 दिसम्बर, 2022 उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा विभाग, मा० राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती गुलाब देवी जी ने आज जनपद रायबरेली का भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मा0 मुख्यमंत्री जी के घोषणा के अन्तर्गत राजकीय इंटर कॉलेज, जमालपुर करौंदी, ब्लाक अमाँवा का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद लखनऊ के कार्यों की सराहना की।
मा0 राज्य मंत्री जी ने तत्पश्चात माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया, जिसमें मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अन्तर्गत विद्यालय निर्माण, सुदृढीकरण योजना, प्रोजेक्ट अलंकार, बोर्ड परीक्षा एवं अन्य विभागीय कार्यों के सम्बन्ध में संयुक्त शिक्षा निदेशक, षष्ठ मंडल, लखनऊ एवं जिला विद्यालय निरीक्षक, रायबरेली को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया।
राजकीय इण्टर कालेज रायबरेली में समग्र शिक्षा अभियान योजना के अन्तर्गत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन मा0 उमेश द्विवेदी शिक्षक विधायक, सदस्य विधान परिषद एवं सुश्री पूजा यादव मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा किया गया। इस प्रदर्शनी में कुल 06 उप विषयों के अंतर्गत मॉडल प्रदर्शित किये गये। जूनियर वर्ग में 29 मॉडल एवं सीनियर वर्ग में 18 मॉडल छात्र/छात्राओं द्वारा प्रदर्शित किए गये। इस अवसर पर मा०राज्य मंत्री जी ने बाल वैज्ञानिकों के सराहनीय मॉडल प्रस्तुत करने की प्रशंसा की एवं छात्रों का मनोबल बढ़ाया।
मा० राज्यमंत्री जी ने राजकीय बालिका इण्टर कालेज, रायबरेली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य एवं विद्यालय की शिक्षिकाओं से पठन-पाठन एवं अन्य पाठ्य सहगामी क्रियाओं के सम्बन्ध में चर्चा की।