कस्तूरबा गांधी स्कूल का किया निरीक्षण

गोंडा।सेल्फ एस्टीम कार्यक्रम के अनुश्रवण हेतु यूनिसेफ की टीम ने सोमवार को इटियाथोक ब्लॉक क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का भ्रमण किया। टीम ने बच्चों की बेस्ट प्रैक्टिसेस की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की। छात्राओं ने कामिक बुक आधा फुल और खजाने का नक्शा का रोल प्ले भी किया और बताया कि हमे जेंडर स्टीरियोटाइप को तोडना है। लड़का लड़की मे भेद भाव नही करना चाहिए। कोई भी काम लड़के लड़कियों के अनुसार नहीं बांटा जा सकता है।सभी काम दोनों ही कर सकते हैं।टीम ने सेल्फ एस्टीम कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर्स का इंटरव्यू भी शूट किया।सेल्फ एस्टीम कार्यक्रम संचालित होने के बाद छात्राओं की सोच में आये बदलाव की रिपोर्ट मास्टर ट्रेनर दुर्गा प्रसाद गुप्ता और रामायण मिश्र ने यूनिसेफ टीम को सौंपी।यूनिसेफ टीम मे टीम लीडर आदित्य, डारेक्टर सार्थक और सिनेमाटोग्राफर् रोशन रहे। इस अवसर पर बालिका शिक्षा समन्वयक गणेश गुप्ता, एसआरजी विनीता कुशवाहा, मीनाक्षी त्रिपाठी, रुचि गुप्ता, रिंकू तिलकराम आदि लोग मौजूद रहे।