कलेक्टर के निर्देशों का नहीं हो रहा पालन धान खरीदी केंद्र बरती कला में किसानों को पंजीकृत लेबरो का  नहीं कराया जा रहा मुहाया

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में धान खरीदी 1 नवम्बर से 30 जनवरी तक होना हैं और धान खरीदी अभी छोटे किसानो का खरीदी जोरों पर है। इसी दौरान आज छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के पुर्व विधायक एवं पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा के द्वारा धान खरीदी केंद्र बरती कला में पहुंचे जहाँ व्यवस्था देख कर नाराजगी व्यक्त किया गया । आपको बता दें कि बरती कला खरीदी केंद्र में एक भी पंजीकृत मजदूर 5 दिनो से किसानों को मुंहाया नहीं कराया गया था। जबकि लगभग 2000बोरी धान की खरीदी आज हुई है। एक तरफ छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों को सर्व सुविधा देने की बात करती है वही जमीनी स्तर पर जाने से पता चलता है कि सिर्फ व्यवस्था बातों में और कागजों में सिमट कर रह जाती है। वास्तविक किसानों को सिर्फ परेशान करने के अलावा और कुछ नहीं है। जब मीडिया कर्मियों ने खरीदी प्रभारी से बात किया तो उन्होंने साफ मना कर दिया कि हमें मजदूर के बारे में कोई सुची नही मिली है कि कितने मजदुर पंजीकृत है या नही यह पता हमें नहीं है। हमें किसी प्रकार का कोई वित्तीय प्रभाव नहीं दिया गया है। आखिर ऐसा क्यों एक तरफ बलरामपुर कलेक्टर विजय दयाराम का कड़े निर्देश के बावजूद भी की किसानों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। यदि कोई शिकायत मिलती है तो खैर नहीं परंतु कलेक्टर के आदेशों का अवहेलना कहना कोई दो नाम नहीं होगा। जब हमने फोन के माध्यम से तहसीलदार वाड्रफनगर से व्यवस्था के बारे में बताया तो उन्होंने तत्काल व्यवस्था सुधारने की बात कही है। अब देखने वाली बात होगी की व्यवस्था सुधरती है या सिर्फ इसी तरह से किसानों को परेशान होना पड़ेगा। या किसानों को पंजीकृत लेबर धान उल्टी पल्टी छ्ल्ली लगाते के लिए मिलने है या स्वयं किसानो के द्वारा किया जाता हैं यह देखकर पुर्व गृह मंत्री के द्वारा नाराजगी व्यक्त किया गया