पिता की पुण्यतिथि पर सैकड़ों लोगों को पुत्र ने बाटी साड़ी ,सोनू सिंह

रायबरेली। बुधवार को एक समाजसेवी ने अपने पिता की पुण्य तिथि पर सैकड़ो गरीब
वृद्ध दिव्यांग महिलाओ को साड़ी का वितरण किया।इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्थानीय युको बैंक शाखा प्रबंधक रश्मि रही।मुख्य अतिथि के द्वारा साड़ी पाकर गरीब महिलाओ के चेहरे खिल उठे।पूरे नंदा सिंह मजरे समरहदा गांव निवासी सोनू सिंह द्वारा अपने पिता सूरत साई की पुण्य तिथि पर बिगत कई वर्षो से गरीब असहाय महिलाओ को अंगवस्त्र भेट किया जाता रहा है।आज एक समारोह आयोजित कर 500 महिलाओ को साड़ी के रूप मे अंगबस्त्र भेट किया।इस मौके पर मुख्य अतिथि रश्मि ने कहा की गरीब असहाय की मद्त करना पुनीत कार्य है।इस मौके पर सोनू सिंह मोनू सिंह राज बक्श सिंह संजय सिंह रणधीर सिंह शिव सरण सिंह बजरंग सिंह राम नरायण तिवारी बब्लू सिंह दुर्योधन सिंह राधेश्याम सिंह मौजूद रहे।